फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभियान में बगैर टिकट पकड़े गए 75 यात्री

Sun, 20 Mar 2016 02:06 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला चंदौली
विज्ञापन
मुगलसराय रेलवे स्टेशन पर शनिवार को यात्रियों की जांच करते जीआरपी इंस्पेक्टर त्रिपुरारी पांडेय और अन्य।
विज्ञापन
होली पर्व को देखते हुए रेलवे स्टेशन पर चेकिंग स्टाफ ने शनिवार को सघन जांच अभियान चलाया। इस दौरान 75 बगैर टिकट यात्री मिले। इस दौरान स्टेशन पर हड़कंप मचा रहा। पकड़े गए लोगों में 64 लोग जुर्माना अदा कर बाहर निकले। जबकि जुर्माना अदा नहीं करने वाले 11 लोगों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


रेलवे सुरक्षा तंत्र द्वारा होली को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। इसके तहत मुगलसराय स्टेशन से गुजरने वाली ट्रेनों और प्लेटफार्मों पर यात्रियों के टिकट की जांच पड़ताल करने के साथ ही संदिग्धों पर विशेष नजर रखी जा रही है। स्टेशन के प्रवेश द्वार पर शनिवारा को सुरक्षा तंत्रों द्वारा यात्रियों के सामानों आदि की जांच की गई।

इसके तहत विभिन्न आरोपों में 75 लोग पकड़े गए। 64 लोगों ने 17 हजार 920 रुपये जुर्माना भरा तब जाकर छूटे। जुर्माना अदा नहीं कर सकने के कारण 11 लोगों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। इस संबंध में जीआरपी इंस्पेक्टर त्रिपुरारी पांडेय ने बताया कि पर्व को देखते हुए यात्रियों की सुरक्षा और जागरूकता के लिए अभियान निरंतर चलाया जा रहा है।
विज्ञापन


स्थानीय रेलवे स्टेशन पर विभिन्न स्टालों व प्लेटफार्मों की जांच शनिवार को आरपीएफ ने किया। इसके तहत जहां अवैध वेंडिंग करते आठ वेंडर पकड़े गए। वहीं अनाधिकृत रूप से घूमते हुए 12 लोग भी पकड़े गए। आरपीएफ के मुगलसराय पोस्ट के कार्यकारी प्रभारी सिद्दीकी ने बताया कि पकड़े गए सभी 20 लोगों का चालान कर कोर्ट में पेश किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें