कमालपुर। क्षेत्र के कमालपुर सकलडीहा मार्ग पर गौसपुर गांव के पास स्थित झोपड़ी में सोमवार की रात आग लगने से पचास हजार रुपये मूल्य का सामान जलकर राख हो गया।
गौसपुर निवासी टेंचू सोनकर कमालपुर सकलडीहा मार्ग पर मड़ई लगाकर मुर्गा व अण्डा बिक्री करता है। उसी के पास बाबतपुर मंगारी निवासी अशर्फीलाल मड़ई लगाकर गुदड़ी साड़ी खरीद कर बेचने का कार्य करता था। इसी के सहारे उसकी रोजी रोटी चलती थी। सोमवार को अशर्फीलाल अपने परिवार के साथ दिलदारनगर चला गया था। उसी रात एक बजे के लगभग मड़ई के दक्षिणी सिरे आग की लपट उठने लगी। आम के बगीचे की रखवाली कर रहे झेंगुर सोनकर ने शोर मचाया और सौ नंबर की पुलिस को सूचित किया। पुलिस और अग्निशमन की गाड़ी भी आ गयी तब तक मड़ई में रखा पूरा सामान जलकर राख हो गया। टेंचू सोनकर का भी सामन जल गया। अशरफी लाल का पचास रुपये मूल्य का सामन जल कर राख हो गया। चहनियां संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के नेकनामपुर गांव में बलवंत सिंह के पंपिंग सेट पर शोमवार की देर शाम को बिजली के शार्ट सर्किट से आग लगने से हजारों रुपये के संपत्ति जलकर राख हो गई। नेकनामपुर के बलवंत सिंह की पंपिंग सेट घर से कुछ दूर पर है। सोमवार कि देर शाम को बिजली की शार्ट सर्किट से पंपिंग सेट मशीन में आग लग गई।
शिकारगंज। क्षेत्र के नेवाजगंज गांव में मंगलवार की दोपहर छोटे पांडेय के बसवार में अचानक से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रुप धारण कर लिया। घटना की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने घंटों मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पा लिया।