फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर चोरों ने नकदी सहित लाखों के गहने चुराए

विज्ञापन
विज्ञापन
नगदी सहित लाखों की चोरी
विज्ञापन

बहादुरपुर गांव की घटना, पुलिस और फोरेंसिंक टीम ने की जांच

घर में घुसकर चोरों ने नकदी सहित लाखों के गहने चुराए
सीढ़ी के सहारे छत से होते हुए घर में घुसे चोर

अमर उजाला ब्यूरो
सचित्र-05 और 06
पड़ाव। मुगलसराय कोतवाली अंतर्गत बहादुरपुर गांव में शनिवार की रात चोरों ने संजय यादव के घर में घुसकर नगदी सहित लाखों रुपये मूल्य के गहने सहित अन्य सामान चुरा लिया। सुबह चोरी का पता चला तो परिवार के लोगों ने शोर मचाया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस मौके पर पहुंच कर छानबीन की। फोरेंसिक टीम ने भी जांच पड़ताल की और जल्द ही मामले का खुलासा करने का आश्वासन दिया। बड़ी चोरी की घटना से इलाके में दहशत है।
विज्ञापन

बहादुरपुर निवासी संजय यादव चार भाईयों में सबसे छोटा है। पिछले चार वर्ष से वह गांव के बाहर सड़क के किनारे सिवान में मकान बनवा कर पत्नी और तीन बच्चों के साथ रहा रहा है। सात दिनों पहले अपनी मां श्यामदेयी देवी के निधन के बाद उसने दाह कर्म किया था और पैतृक मकान में रह रहा था। मकान पर पत्नी रेनू और तीन बच्चे थे। शनिवार की रात पत्नी, बच्चे और भतीजी कमरे के बाहर सो रही थी। आधी रात के बाद किसी वक्त चोर घर के पीछले हिस्से में सीढ़ी लगाकर छत पर चढ़ गए और कमरे में पहुंच गए। चोरों ने कमरे में रखे बक्से को तोड़ कर उसमें से 40 हजार रुपये नकद, सोने की एक चेन, एक जोड़ी कान का झूमका, सोने की एक अंगूठी, दो जोड़ी पायल, कीमती कपड़े आदि लेकर चलते बने। सुबह भतीजी निशा की नींद खुुली और अंदर कमरे में गई तो सामान बिखरा देख कर भौचक रह गई। उसकेे शोर मचाने पर परिवार के अन्य सदस्य और पड़ोस के लोग पहुंच गए। संजय और भाई पप्पन की तहरीर पर पुलिस ने पहुंच कर छानबीन की। बाद में फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट को बुलवाकर नमूने एकत्र किए। इस संबंध में सीओ सदर त्रिपुरारी पांडेय ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई और जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें