फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छापेमारी कर दो दुकानों से लिया खोवा का नमूना

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। दीपावाली पर्व नजदीक आते ही खाद्य व औषधि विभाग ने खोवा व मिठाइयों की दुकानों पर जांच- पड़ताल में तेजी शुरू कर दी है। रविवार को नगर के खोवा मंडी में विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों ने जांच अभियान चलाया। छापेमारी से खोवा बेचने वाले दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा। कई दुकानदार दुकानें बंद कर तो कुछ खुली दुकानें ही छोड़कर भाग निकले। टीम के सदस्यों ने दो खोवा की दुकानों से जांच के लिए नमूने लिए।
विज्ञापन

मुख्य खाद्य निरीक्षक चंद्रकांत वाजपेयी के नेतृत्व में लगभग आधा दर्जन कर्मचारियों की टीम सुबह के लगभग 11 बजे खोवा मंडी में पहुंची। टीम के आने की सूचना मिलते ही दुकानदारों में खलबली मच गई। एक-एक कर सभी दुकानदार अपनी-अपनी दुकानों के शटर गिराकर गायब हो गए। कुछ दुकानदार तो शटर खुला ही छोड़कर फरार हो गए। मात्र एक या दो ही दुकानें खुली रहीं। खुली दुकानों से टीम ने जांच के लिए खोवा का नमूना लिया। इसे बाद टीम के सदस्यों ने धर्मशाला रोड के आसपास की कुछ मिठाई की दुकानों पर भी जांच-पड़ताल की। मुख्य खाद्य निरीक्षक ने बताया कि दिवाली पर्व पर मिठाई बनाने के लिए खोवा की अधिक मांग होती है। इसी का फायदा उठाकर दुकानदार अधिक लाभ के चक्कर में खोवा में मिलावट करते हैं। जांच आगे भी जारी रहेगी। टीम में नेहा तिवारी सहित अन्य अधिकारी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें