फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामूहिक बलात्कार में तीसरा आरोपी गिरफ़्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नियामताबाद। पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन पर ट्रेन पकड़ने आई युवती को स्टेशन से बहला फुसला कर ले जाने और उसके साथ सामूहिक बलात्कार करने के तीसरे आरोपी को अलीनगर पुलिस ने मंगलवार को थाना क्षेत्र स्थित पचफेड़वा के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस इस घटना के दो आरोपियों को पहले ही जेल भेज चुकी है। पकड़े गए आरोपी पर पुलिस ने दस हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
विज्ञापन

बीस अगस्त को मध्य प्रदेश के सतना निवासी एक युवती ट्रेन पकड़ने के लिए पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन पहुंची थी। इस दौरान प्लेटफार्म पर घूम रहे तीन युवकों की नजर युवती पर पड़ी। युवती का कहना है कि उसे बहला फुसलाकर तीन युवक बाहर ले गए। इसके बाद खाना खिलाया और खाना खाने के बाद लोको कालोनी स्थित एक घर में उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया। युवती की शिकायत पर अलीनगर थाने की पुलिस ने तीन में से दो आरोपी जितेंद्र कुमार यादव व सोनू यादव को पकड़ लिया। पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया। उस दौरान उसका तीसरा साथी बृजराज उर्फ अजय सिंह मौके से भाग गया था। इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने बृजराज पर दस हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया। मंगलवार को अलीनगर थाने की पुलिस को सूचना मिली कि बृजराज चंदौली स्थित अपने वकील से मिलने जाने के लिए पचफेड़वा के पास खड़े होकर वाहन का इंतजार कर रहा है। इसके बाद पुलिस ने मौके से उसे पकड़ लिया। सीओ सदर प्रदीप सिंह चंदेल ने बताया कि पकड़ गए आरोपी को जेल भेज दिया गया है। वहीं जाति प्रमाण पत्र के आधार पर एससी एसटी एक्ट का भी मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें