फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ेंहू खरीद में एजेंसी की धांधली उजागर

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

चंदौली। कंदवा थाना क्षेत्र के कंजेहरा निवासी विरेंद्र सिंह ने पीसीयू असना के केंद्र प्रभारी पर गेहूं खरीद के बाद रसीद न देने और कम रेट से भुगतान करने का आरोप लगाया है। पीड़ित किसान ने कंदवा थाने में केंद्र प्रभारी के खिलाफ तहरीर दी है। आरोप है कि 35.50 कुंतल गेहूं बेचने के बाद एजेंसी द्वारा कटौती काटने के बाद केवल 34 कुंतल का ही भुगतान किया गया। भाजपा नेता शारदानंद की शिकायत पर डिप्टी आरएमओ ने मामले की जांच बैठा दी है।
गेहूं खरीद के लिए जिला प्रशासन ने उत्तर प्रदेश कोआपरेटीव यूनियन (पीसीयू) को क्रय ऐजेंसी के रुप में जनपद में चार केंद्र असना, बोदारी, ककरैत और बनरसिया आवंटित किया था। असना स्थित पीसीयू के केंद्र प्रभारी अनिल कुमार ने कजेंहरा निवासी विरेंद्र सिंह से 35.50 कुंतल गेहूं खरीदा। लेकिन किसान का आरोप है कि प्रभारी द्वारा गेहूं खरीदने के बाद रसीद (सिक्स-आर) नहीं दिया और बाद में देने के बात कहकर उन्हें वापस भेज दिया गया। एक महिने बाद एजेंसी के द्वारा उनके द्वारा दिए हुए बैंक खाते में केवल 34 कुंतल गेहूं के दाम 59330 रुपये का भुगतान किया गया। आरोप लगाया कि जब उसने एजेंसी के जिला प्रभारी प्रेम परिकर से इसकी शिकायत किया तो उन्होंने केंद्र प्रभारी द्वारा कटौती काटने की बात बताई। इससे नाराज किसान ने कंदवा थाने पर केंद्र प्रभारी के खिलाफ धोखाधड़ी और रसीद न देने की तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसान की शिकायत पर एजेंसी के केंद्र पर हुई खरीद की जांच कराई जाएगी। किसानों की उपज खरीदने के बाद उन्हें रसीद (सिक्स-आर) देने के लिए सभी एजेंसियों को निर्देशित किया गया था। जांच में दोषी पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। अनूप श्रीवास्तव जिला खाद्य विपणन अधिकारी, चंदौली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें