फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब में डूबने से किशोर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

मुगलसराय । नगर स्थित डीआरएम बिल्डिंग के पीछे स्थित पोखरे में रविवार की दोपहर किशोर की डूबने से मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से करीब चार घंटे बाद किशोर का शव पोखरे से निकालने में कामयाब हो पाई।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत रेलवे चौकी क्षेत्र के तिनकोनिया पोखरा निवासी मनोज (13) अपने मित्रों के साथ डीआरएम बिल्डिंग के पीछे स्थित पोखरे के पास खेल रहा था। इस दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया जिससे वह पोखरे में गिर गया। बच्चे शोर मचाकर जब तक मदद के लिए लोगों को बुलाते तब तक वह पोखरे में डूब गया। सूचना पाकर मौके पर पहुुंची पुलिस ग्रामीणों की मदद से किशोर को पोखरे में ढूूंढने लगी। करीब चार घंटे बाद ग्रामीण किशोर का शव पोखरे से निकाल पाए। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और आवश्यक कार्रवाई के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। (ब्यूरो)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें