फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आने से तीन की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मुगलसराय। जिले में अलग अलग स्थानों पर ट्रेन की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामलों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

अलीनगर थाना क्षेत्र के महेवा गांव के समीप शनिवार की सुबह रेलवे ट्रैक पर 55 वर्षीय महिला का शव मिला। मुगलसराय पटना रूट पर शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव के शिनाख्त करने की कोशिश की लेकिन पहचान नहीं हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इसी तरह अलीनगर थाना क्षेत्र के ही ककरही कला गांव निवासी विनोद (30) शुक्रवार की देर शाम तारापुर गांव के समीप ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। क्षेत्र के ककरही कला गांव निवासी जमुना यादव का पुत्र विनोद यादव शुक्रवार की देर शाम तारापुर चौराहे से अपने घर पैदल जा रहा था। पटना रुट पर तारापुर रेलवे क्रॉसिंग पार करने के लिए ट्रेन पास होने का इंतजार करने लगा। ट्रेन निकलते ही वह गेट पार करने लगा तभी दूसरी तरफ से ट्रेन आ गई और वह उसकी चपेट में आ गया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। सैयदराजा संवाददाता के अनुसार थाना क्षेत्र के तेजोपुर गांव के सामने रेलवे ट्रैक पर शौच करने जा रहे पारस राजभर (19) निवासी नरायनपुर शुक्रवार की सुबह करीब सात बजे डाउन लाइन की ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से उसकी घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई सुचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें