फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालत में विवाहिता की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सं ि धानापुर। थाना अंतर्गत बिरना गांव में शुक्रवार की सुबह संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता की मौत हो गई उसका शव उसके कमरे में फंदे में लटकता मिला। परिवार वालों की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं विवाहिता के पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने ससुराल पक्ष के चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन

चंदौली के दिघवट गांव निवासी राजेन्द्र सिंह की पुत्री कुमकुम (26) की शादी तीन वर्ष पहले बिरना गांव निवासी राजकिशोर सिंह के पुत्र धनंजय से हुई थी। कुमकुम के पिता राजेन्द्र के अनुसार शादी के बाद से ही बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। काफी मान मनौव्वल के बाद भी स्थिति नहीं सुधरी और अंत में बेटी को मारकर फंदे पर लटका दिया गया है। दूसरी तरफ ससुराल वालों का कहना है कि शुक्रवार की सुबह वह किसी काम से अपने कमरे में गई। परिवार के अन्य सदस्य होली की तैयारी में लगे थे। काफी देर तक बाहर नहीं निकली तो खिड़की से झांक कर देखा तो वह फांसी के फंदे से लटकी हुई थी। विवाहिता की मौत की सूचना पर पुलिस के साथ नायब तहसीलदार और सीओ सकलडीहा त्रिपुरारी पांडेय मौके पर पहुंच गए और आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने उसके पति धनंजय , जेठ छोटे सिंह, जेठानी मीना देवी, ससुर राजकिशोर आदि के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सीओ त्रिपुरारी पांडेय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें