फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट कर तीन को किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मुगलसराय । कोतवाली अंतर्गत लाठ नंबर दो स्थित पानी टंकी रोड पर शनिवार की दोपहर पुरानी रंजिश में दो युवकों ने एक महिला को पीटना शुरू कर दिया। इस बीच महिला को बचाने जब उसके दो भतीजे मौके पर पहुंचे तो मनबढ़ों ने उन्हें भी पीट दिया । इसके बाद पीड़िता ने दो लोगों के खिलाफ लिखित तहरीर मुगलसराय कोतवाली में दी है ।
विज्ञापन

पीड़िता सविता चौहान ने बताया वह विकलांग है और लाठ नंबर दो स्थित पानी टंकी के पास रोड पर ठेला लगा अंडा बेचकर गुजर बसर करती है। बताया कि शनिवार की दोपहर सिप्पी और अजय नामक दो युवक आए और बिना किसी बात के उसे झगड़ने लगे । इस पर जब उसने उनका विरोध किया तो ठेले रखा सामान पलट दिया। इस बीच उसने इसकी सूचना अपने भतीजे मिक्कू और राजा को दी । मौके पर उसे बचाने के लिए जब दोनों लोग पहुंचे तो वे लोग उन्हें भी पीटने लगे । इस दौरान महिला सहित दोनों भतीजों को शरीर पर कुछ चोटें आ गई। बाद में पीड़िता की तहरीर लेकर मुगलसराय कोतवाली पहुंची । जहां पुलिसकर्मियों ने घायलों का राजकीय महिला चिकित्सालय में उपचार एवं परीक्षण कराया। कोतवाल एसपी सिंह ने बताया कि महिला से मिली तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्यवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें