फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शस्त्र जमा कराने के लिए अब नहीं परेशान करेगी पुलिस

विज्ञापन
बैठक
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चंदौली। असलहा रखने के शौकीन या फिर जरूरत मंद लोगों को चुुनाव के समय हर हाल में असलहा जमा करनी पड़ती है। जब तक लोग अपने शस्त्र को जमा नहीं कर लेते तब तक पुलिस ऐसे लोगों के यहां दबिश देती रहती है। लेकिन अब इन लोगों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। पुलिस अब शस्त्र जमा करने के लिए दबाव नहीं देगी। इसके लिए उन लोगों को अपने संबधित थाने पर प्रार्थना पत्र देना पड़ेगा। इसके बाद पुलिस ऐसे लोगों के प्रार्थना पत्र को स्क्रीनिंग कमेटी के पास रखेगी। जिसके बाद ऐसे लोगों को असलहा रखने की छूट दी जाएगी। इसकी जानकारी बुधवार को निकाय चुनाव के लिए जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने नगर निकाय चुनाव के लिए सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जानकारी दिया।
बैठक में पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने कहा कि चुनाव के समय हर हाल में शस्त्रों के विषय में जानकारी रखनी है। कि किस व्यक्ति का असलहा कहां है। इसमें चाहे तो शस्त्रधारी अपने शस्त्र को किसी बंदूक की दुकान में जमा कर उसकी पावती दे दे। या फिर संबधित थाने में जमा होने चाहिए। लेकिन इसमें भी ऐसे लोगों को राहत देने के लिए निर्वाचन आयोग कहा है। जो लोग व्यापारिक सुरक्षा की दृष्टि से असलहा रखे हों। किसी निजी या बैंक में सिक्योरिटी गार्ड के रुप में नौकरी कर रहे हों। ऐसे लोगों के असलहे को जमा कराने के लिए दबाव देने की आवश्यकता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं जिलाधिकारी हेमंत कुमार ने कहा कि इसके अतिरिक्त भी जो लोग असलहा नहीं जमा करना चाहते है। ऐसे लोगों से संबधित थाना प्रभारी प्रार्थना पत्र लें। उसके आधार पर रिपोर्ट बनाकर स्क्रिनिंग कमेटी के पास रखें। बेवहज लोगों को परेशान न किया जाय। इस दौरान सदर एसडीएम विकास सिंह, दीप्तीदेव यादव के अलावा सहायक निर्वाचन अधिकारी जगरुप सिंह, सीओ सदर प्रदीप सिंह चंदेल, चुनाव प्रभारी अवधेश सिंह, सैयदराजा थाना प्रभारी आशुतोष कुमार ओझा, मु्गलसराय थाना प्रभारी एसपी सिंह, बबुरी थानाध्यक्ष सहित अन्य पुलिस के लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें