फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर जेब से निकाले साठ हजार रुपये नकद0

विज्ञापन
विज्ञापन
दुलहीपुर। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के भिसौड़ी गांव में मस्जिद के समीप रहने वाले वसीम अहमद के घर से सोमवार की रात चोर घर की दीवार फांद गए और साठ हजार रुपये और बाइक लेकर भाग निकले। वसीम के भाई नसीम की बारात मंगलवार को इलाहाबाद जानी थी। इसी वजह से घर में पैसे रखे थे। सुबह चोरी का पता चला तो पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी। मुगलसराय कोतवाली प्रभारी एसपी सिंह ने बताया कि वसीम की तहरीर पर पुलिस जांच कर अग्रिम कार्यवाही में जुटी है।
विज्ञापन

भिसौड़ी गांव निवासी वसीम के भाई की शादी इलाहाबाद में शफीक उर्फ राजा बाबू की बेटी से तय है। मंगलवार को बारात जानी थी। घर में बड़ी संख्या में मेहमान आए थे। मंगलवार की रात तीन बजे तक घर में दावत का दौर चला। इसके बाद सभी लोग घर के अंदर ही सो गए। इस बीच दीवार फांद कर चोर घर में घुस गए और मेहमानों से भरे कमरे में घुस गए। चोर ने खूंटी पर टंगी वसीम की शर्ट में रखे 60 हजार रुपये नकद और नई खरीदी गई अपाचे बाइक की चाभी लेकर निकल गए। बाहर निकल कर चोरों ने बाइक स्टार्ट की और उसे लेकर भाग निकले। सुबह परिवार वालों की नींद खुली और बाइक गायब देखी तो चोरी का पता चला। वसीम ने इसकी तहरीर कोतवाली में दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें