फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी डीएल बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड

विज्ञापन
विज्ञापन
सैयदराजा। बिहार बार्डर पर फर्जी लाइसेंस बनाने का खेल बदस्तूर जारी है। शुक्रवार की शाम क्षेत्र के पुलिस ने छापेमारी कर खेदाई नारायनपुर में दो युवकों को गिरफ्तार किया। उनकी निशानदेही पर फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के गिरोह का पता चला। पुलिस की छापेमारी में एक घर से बड़े पैमाने पर फर्जी लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन, इंश्योरेंस, लैपटाप, प्रिंटर आदि बरामद किया है। सरगना की तलाश जारी है।
विज्ञापन

जिले में फर्जी लाइसेंस बनाने के कारोबार पर रोक नहीं लग रही है। शुक्रवार की देर शाम पुलिस ने क्षेत्र के तेजोपुर मोड़ के समीप छापेमारी कर दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके पास से फर्जी डीएल बरामद किया। दोनों डीएल किसी को बेच रहे थे। पकड़े गए युवकों ने अपना नाम क्रमश: राजू राजभर निवासी खेदाई नारायनपुर और मैनेजर गुप्ता निवासी जमानिया गाजीपुर बताया। दोनों ने स्वीकार किया कि वे कई वर्षों से फर्जी ढंग से लाइसेंस, कागजात बनाने का कार्य कर रहे हैं। पूछताछ के बाद युवकों की निशानदेही पर पुलिस ने खेदाई नारायनपवुर में छापेमारी की। इस दौरान एक मकान से बड़े पैमाने पर फर्जी लाइसेंस, फर्जी रजिस्ट्रेशन, इंश्योरेंस, लैपटॉप, प्रिंटर आदि बरामद किया। छापमारी में बिहार सरकार मोटर व्हीकल एक्ट से संबंधित कागजात भी बरामद हुए। इस संबंध में सीओ प्रदीप सिंह चंदेल ने बताया कि जांच पड़ताल के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें