चंदौली। सदर कोतवाली के वार्ड नम्बर सात किदवईनगर में एक 15 वर्षीय बालिका का शव मिलने की जानकारी के बाद कस्बे में हड़कंप मच गया। वहीं इसकी जानकारी होने के बाद मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चकित्सालय भेजते हुए अगली कार्यवाही में जुट गई।
वार्ड नंबर सात किदबई नगर में गुरुवार की सुबह एक कुएं में शव मिलने की जानकारी के बाद पूरे कस्बा में हडकम्प मच गया। वहीं इसकी जानकारी के बाद मौके पर पहुंची सदर कोतवाली पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकाल कर जब इसकी शिनाख्त कराने की कोशिश की गई। तो लड़की वार्ड नम्बर सात निवासी दीनानाथ जायसवाल की पुत्री अंजली के रुप में शिनाख्त हुआ। इसकी जानकारी जब परिजनों को दिया गया तो मौके पर आए परिजनों ने कुंए में गिरने से मौत को स्वीकार कर लिया। लेकिन पुलिस इसके बाद भी शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया।