नियामताबाद। राजस्व वसूली के प्रति मुगलसराय तहसील प्रशासन सख्त हो गया है। जिलाधिकारी हेमंत कुमार के निर्देश पर बकायेदारों के खिलाफ गुरुवार को नवागत नायब तहसीलदार नीलम तिवारी के नेतृत्व में राजस्व टीम ने छापेमारी कर चार बकाएदारों से दो लाख आठ हजार 39 रुपए की वसूली की।
नायब तहसीलदार नीलम तिवारी के नेतृत्व में टीम कोदोपुर पहुंची। जहां श्रम विभाग के सोलह हजार दो सौ 39 रुपए की बकाएदार फर्म लक्ष्मीनारायण रोजगार केंद्र से वसूली की। वहीं बिजली विभाग के बकाएदार मढ़िया निवासी महेंद्र शर्मा से तीस हजार आठ सौ व चांदीतारा निवासी जयप्रकाश मौर्या से 11 हजार रुपए की वसूली की। जबकि स्टाम्प में दो लाख 94 हजार छह सौ चालीस रुपये की कमी के बकाएदार संदीप सुखमानी से डेढ़ लाख रुपए की वसूली की गई। राजस्व टीम की इस कार्रवाई से बकाएदारों में हड़कंप मचा रहा। इस बाबत नायब तहसीलदार नीलम तिवारी ने बताया कि बकाएदारों के खिलाफ वसूली अभियान जारी रहेगा। राजस्व टीम में गयासुद्दीन, विजय श्रीवास्तव, अखिलेश मिश्रा आदि शामिल रहे।