फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा विभाग ने 59 हजार का पापड़ किया सीज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंदौली। होली पर्व नजदीक आते ही खाद्य सुरक्षा व औषधि प्रशासन ने दुकानों व खाद्य सामग्री बनाने वाले कारखानों पर छापेमारी शुरू कर जांच पड़ताल तेज कर दी है। बुधवार को विभाग की टीम के सदस्यों ने पड़ाव क्षेत्र में पापड़ के एक गोदाम पर छापेमारी कर दो नामी कंपनियों के पापड़ों के नमूनों का संग्रह कर जांच को प्रयोगशाला भेजा। साथ ही 59 हजार रुपये मूल्य का पापड़ सीज कर दिया।
विज्ञापन

आयुक्त खाद्य सुरक्षा व जिलाधिकारी के निर्देश पर आमजन को गुणवत्तायुक्त खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने को विभाग की ओर से जांच अभियान चलाया जा रहा है। अधिकारियों की टीम ने पड़ाव के डांडी स्थित एक गोदाम से मिलावट की सूचना मिलने होने पर पंजाबी पापड़ व सूर्या बिकानेरी पापड़ के दो नमूने संग्रहित किए। टीम ने सूर्या पापड़ 51,840 व पंजाबी पापड़ 7300 रुपये का पापड़ सीज भी कर दिया। विभाग की इस कार्रवाई से अन्य दुकानदारों में हड़कंप मच गया। जिला अभिहित अधिकारी सुशील कुमार सिंह ने कहा कि बरामद नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद संबंधित के खिलाफ खाद्य सुरक्षा व मानक अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें