फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिट्टी पाटने के विवाद में चले लाठी डंडे

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नौगढ़। स्थानीय कस्बा में गुरुवार की रात नौ बजे मिट्टी पाटने को लेकर पट्टीदारों में लाठी डंडे चले। आधे घंटे तक हुई मारपीट में दोनों पक्षों से सात लोग जख्मी हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। घायलों को एचसी पहुंचाया। यहां एक अधेड़ की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

कस्बा में लक्ष्मी जायसवाल (65) और मुन्नू जायसवाल (50) पट्टीदार हैं। मकान के पीछे की भूमि को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा है। इसी भूमि पर मिट्टी पाटने को लेकर रात नौ बजे दोनों पक्षों में विवाद हो गया। बात बढ़ी तो दोनों पक्ष ने लाठी डंडे निकाल लिए और मारपीट शुरू हो गई। मारपीट में लक्ष्मी जायसवाल के साथ पुत्र अशोक जायसवाल ऊर्फ चुन्नी (40), लक्ष्मी की पत्नी विमला (60), पुत्र पप्पू (30), अशोक के पुत्र अंकित (16) और विष्णु (13) जबकि दूसरे पक्ष से मुन्नू जख्मी हो गए। सभी को सीएचसी में भर्ती कराया। यहां अशोक की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने ट्रॉमा सेंटर और लक्ष्मी को जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें