फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ में चार बदमाश बंदी

विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार को देर रात जिले के क्राइम ब्रांच की टीम ने अंतर जनपदीय गिरोह के चार बदमाशों को मुठभेड के दौरान पकड़ लिया। इस दौरान बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग भी की। पकडे़ गए बदमाशों में तीन जौनपुर व एक वाराणसी का निवासी है। इन सभी के पास से पुलिस ने पांच असलहा व दो मोटरसाइकिल बरामद किया है।
विज्ञापन

मुगलसराय कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि ट्रेन से चांदी का एक कारोबारी आने वाला है। जिसे लूटने के लिए चार बदमाश आने वाले हैं। इसके बाद सुभाष पार्क के पास घेरेबंदी की। कुछ ही देर बाद दो बाइकों पर सवार चार लोग वाराणसी से आते हुए दिखे। पुलिस के रोकने का इशारा करने पर उन्होंने फायर कर दिया। पकड़े जानेे के बाद आरोपियों ने बताया कि वे जौनपुर में सोमवार की रात में हत्या व लूट के इरादे से जा रहे थे। बदमाशों में राजकुमार उर्फ राजू निवासी तिसिया थाना गद्दी, जिलेदार उर्फ जिलाजीत यादव निवासी रेहटी थाना जलालपुर जौनपुर, ऋषभ उर्फ गोलू निवासी रघ्घुपुर बेहड़ा थाना केराकत जौनपुर व आशु यादव निवासी बेनीपुर कला थाना चोलापुर वाराणसी का है। बदमाशों को पकड़ने वाली टीम को पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने पांच हजार रुपया का इनाम दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें