फरिहां। रुपये के बंटवारे को लेकर फरिहां बाजार में दरोगा और सिपाही आपस में भिड़ गए। निजामाबाद थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती गर्भवती हो गई। परिवार के लोगोंने एक युवक के खिलाफ निजामाबाद थाने में केस दर्ज कराया। पुलिस को यह जानकारी हुई कि बिहार का एक सरकारी कर्मचारी अक्सर लड़की के घर आता-जाता था। आरेोप है क्रिदरोगा ने कर्मचारी को मुकदमेे में फंसाने के भय दिखाकर 1.20 लाख रुपये हड़प लिये। यह रकम थाने का एक सिपाही लेकर आया। रिश्वत की रकम में हिस्सेदारी गड़बड़ होने पर मंगलवार को दरोगा और सिपाही फरिहां बाजार में लोगों के बीच ही आपस में भिड़ गए और एक दूसरे की पोल खोलने लगे।