फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन विवाद में मार पीटकर आठ को किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चहनिया। बलुआ थाना क्षेत्र के डेरवा बलुआ गांव में गुरुवार की सुबह जमीनी विवाद में एक पक्ष के लोगों ने लाठी डंडे से मारपीट कर दूसरे पक्ष के आठ लोगों को घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया जहां चार की हालत नाजुक देखकर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। पीड़ित ने दूसरे पक्ष के छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। तहरीर के आधार पर पुलिस कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन

गांव निवासी मंगरू सोनकर जमीन पर चहारदीवारी बनाकर उस पर सीमेंटेड शेड का छाजन लगा रहा था। तभी दूसरे पक्ष के लोग आकर उसका विरोध करने लगे। विरोध करते-करते बात इतनी बढ़ गयी कि मंगरू के पक्ष के लोग दूसरे पक्ष के लोगों पर लाठी डंडा लेकर टूट पड़े। उन्होंने पीड़ित पक्ष के रमाकांत (50), सुदामा (53), सीमा (18), सुनीता (22), सपना (20), लालमनी (48), सावित्री (20) व श्यामलाल (51) घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही बलुआ पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन उनके पहुंचने के पहले ही हमलावर वहां से भाग निकले। पुलिस घायलों को इलाज के लिए पीएचसी ले गई जहां रमाकांत, श्यामलाल, सुदामा व हीरावती की हालत गंभीर देख डाक्टरों ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। इस संबंध में पीड़ित पक्ष ने मंगरू सहित छह लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। सीओ प्रदीप सिंह चंदेल ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें