फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहकारी समिति और हाट शाखा से अनाज चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
धानापुर। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत डाबरिया स्थित सहकारी समिति और कस्बा स्थित हाट शाखा से सोमवार की रात चोरों ने गोदाम का ताला तोड़ कर 66 बोरी अनाज चुरा लिया। सुबह चोरी का पता चला। समिति के सचिव उमाशंकर मिश्र ने तीन पल्लेदारों के खिलाफ तहरीर दी है। इसके आधार पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन

डबरिया साधन सहकारी समिति पर गेहूं क्रय केंद्र बनाया गया था। पीसीएफ ने अभी तक गेहूं का उठान नहीं किया है। ऐसे में अभी तक गेहूं की बोरियां समिति के गोदाम में रखी हुई हैं। सोमवार की रात समिति के सचिव समीप के ही घर की छत पर सोए थे। आधी रात के बाद किसी वक्त चोरों ने गोदाम की कुंडी उखाड़ दिया और अंदर घुस गए। यहां से चोरों ने 60 से 70 बोरी गेहूं उठा कर चोर चलते बने। सुबह सचिव उमाशंकर मिश्र की नींद खुली और कुंडी टूटा देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौका मुआयना किया और सचिव की तहरीर पर पुलिस ने यहां के तीन पल्लेदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। हालांकि अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है और न ही माल बरामद हुआ है। दूसरी तरफ हाट शाखा के मुख्य गेट के पास दीवार तोड़कर किसी वाहन से उसमे रखा 6 बोरी चावल उठा ले गए। हाट शाखा प्रभारी इसकी सूचना पुलिस को दी है। पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें