चंदौली। सदर कोतवाली मझवार रेलवे स्टेशन के समाने ट्रक ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दिया। इससे घटना स्थल पर ही एक युवक की मौत हो गई। इस घटना में जख्मी अंकित श्रीवास्तव को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
बुधवार को वाराणसी के मंडुआडीह क्षेत्र के जलाली पट्टी निवासी अंकित श्रीवास्तव(28) व रोहन साह (26) दोनों साथी किसी कार्य से स्कूटी से सैयदराजा जा रहे थे। जैसे ही यह ओवर ब्रीज पार करते हुए रेलवे स्टेशन के सामने पहुंचे थे कि वहां पहले से आडे तिरछे खडे टेंपों के कारण असंतुलन खो बैठे। इसी बीच मेन सड़क पर एक आटो आ गया। आटो से हुई टक्कर में रोहन स्कूटी से नीचे गिर गया। इस बीच पीछे से आ रहे ट्रक रोहन से सिर पर चढ़ गया। इससे घटना स्थल पर ही मौत हो गई। आस-पास के लोगों ने ट्रक को रोक लिया। इसकी जानकारी जब पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंचे एसएसआई धनश्याम त्रिपाठी ने ट्रक को कब्जे में ले लिया। वहीं शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। जबकि घायल अंकित श्रीवास्तव को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया गया।