फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने मोबाइल के दुकान को बनाया निशाना

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंदौली। रविवार की रात चोरों ने मोबाइल के दुकान का ताला तोड़कर हजारों रुपये कीमत के मोबाइल चोरी कर ले गये। भुक्त भोगी को इसकी जानकारी उस समय हुई जब वह सुबह अपने दुकान को खोलने गया तो दुकान का ताला टूटा था। जबकि रैक से हजारों रुपये कीमत का मोबाइल गायब थे। क्षेत्राधिकारी सदर प्रदीप चंदेल ने बताया कि कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के चांदनी मार्केट में छोटू का मोबाइल की दुकान है। रविवार को देर रात्रि दुकान को बंद कर घर गया तो चोरों ने इसके दुकान को अपना निशाना बना लिया। छत के रास्ते चोर दुकान के अंदर घुसकर रैक का ताला तोड़ उसमें रखे लगभग 50 हजार रुपये के मोबाइल पर हाथ साफ कर दिया। इसकी जानकारी भुक्त भोगी को उस समय हुई जब सोमवार को दुकान को खोलने पहुंचा तो दुकान का ताला टूटा पड़ा था। रैक भी खुला था तथा इसमें रखे मोबाइल गायब थे। इसके बाद इसकी जानकारी उसने कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस मौके पर जाकर जांच पड़ताल मे जुट गई। एक सप्ताह के अंदर चोरों ने इलेक्ट्रानिक के दो दुकानों को निशाना बनाते हुए लाखो रुपये के सामान पर हाथ फेर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें