फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलकर्मी से आठ लाख लूटने वाले दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। नगर के एसबीआई बैंक के बाहर पिछले दिनों रेल कर्मी से हुई आठ लाख रुपये लूट के मामले में क्राइम ब्रांच व सदर कोतवाली पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस टीम ने घटना में शामिल दो बदमाशों को बिहार के कटिहार जिले से गिरफ्तार किया है। वहीं लूट के 3 लाख 17 हजार रुपये और रेलरकर्मी की पासबुक भी बरामद हुई है। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने शुक्रवार को पुलिस लाइन में मामले का खुलासा किया। साथ ही पुलिस टीम को दस हजार नकद इनाम देने की घोषणा की।
विज्ञापन

नगर स्थित स्टेट बैंक शाखा के बाहर 28 फरवरी को मुगलसराय के यूरोपियन कालोनी निवासी रेल कर्मी शिवशंकर सिंह से आठ लाख रुपये की छिनैती हुई थी। बदमाशों की गिरफ्तार के लिए क्राइम ब्रांच और पुलिस की संयुक्त टीम बनाई गई थी। एसपी संतोष सिंह ने बताया कि पुलिस टीम ने सटीक सूचना के आधार पर 5 मार्च को घटना में शामिल बिहार के कटिहार जनपद निवासी शामिल सैमित कुमार और देवेंद्र कुमार जाधव को कटिहार जिले के कोढा थाना के नया टोला जुराबगंज में गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद कटिहार में ही न्यायालय में पेश कर आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर जिला न्यायालय में पेश किया गया। कोर्ट से दोनों को पुलिस अभिरक्षा रिमांड प्राप्त कर आठ मार्च को जिला पुलिस ने जिला कारागार वाराणसी से पुलिस अभिरक्षा में लाकर पूछताछ की। पूछताछ के बाद बदमाशों की निशानदेही पर उनके कब्जे से लुटे गए 8 लाख रुपये में 3 लाख 17 हजार नगद व भुक्तभोगी का बैग, बैंक पासबुक व चेकबुक आदि सामान बरामद किया गया। घटना में शामिल दो अन्य बदमाशों की तलाश की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में कोतवाल राजकुमार सिंह, क्राइम ब्रांच प्रभारी सत्येंद्र यादव, निरीक्षक अभय सिंह, अमित सिंह, देवेंद्र सरोज, चंद्रदेव, आनंद सिंह, अरविंद् भारद्वाज शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें