चहनिया । थाना क्षेत्र के मजिदहा गांव के समीप शुक्रवार को दो बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर में एक बाइक पर सवार लेखपाल व मुंशी घायल हो गए। ग्रामीणों ने घटना की सूचना सौ नंबर पर पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों घायलों को स्थानीय पीएचसी ले गई। यहां चिकित्सकों ने घायलों की हालत गंभीर देख उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
जौनपुर निवासी लेखपाल दीपराज पकंज (30) मुंशी विरेंद्रर कुमार (26) के साथ बाइक से सकलडीहा तहसील जा रहे थे। उसी समय मजिदहा बाजार के पास सामने से आ रही एक अन्य बाइक से उनके बाइक की भिड़ंत हो गई। इससे दोनों सड़क पर गिरकर चोटिल हो गए। कुछ ही देर में वहां ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। उन्होंने पुलिस को सूचित किया। इस बीच मौका देखकर दूसरा बाइक सवार वाहन सहित वहां से भाग निकला। ब्यूरो