चंदौली। मुगलसराय पुलिस ने चार चोरों को गिरफ्तार कर कई चोरियों का खुलासा करते हुए चोरी का माल बरामद किया है। गिरफ्तार चोर कई राज्यों में चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं।
शनिवार को पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने बताया कि अंकित सोनकर पुत्र महादेव निवासी सेमरा, मनोज उर्फ महेश पुत्र प्यारेलाल चौरहट, आकाश सोनी पुत्र राकेश सोनी नई बस्ती के अलावा विशाल चौहान पुत्र सुभाष चौहान कामाजिदपुर लंका थाना। इन सभी चार का एक गिरोह चल रहा है। जो दुकानों व नवनिर्मित घरों को निशाना बनाकर चोरी करते थे। अब तक यह सभी आसपास जिलों में कई घटनाओं को अंजाम देने के साथ बिहार और दिल्ली में चोरी कर चुके हैं। इनके पास से चोरी का माल बरामद हुआ है। पकड़े गए आरोपियों में अंकित ने घटना के विषय में जो खुलासा किया उसे सुनने के बाद हर कोई अचंभित था। उसने बताया कि सबसे पहले चोरी करने की शुरुआत हनुमान जी मंदिर से की। यहां से दान पात्र तोड़कर 160 रुपये निकाल लिए थे। इसमें से 50 रुपये के लड्डू चढ़ा दिए थे। इस तरह से कई बार यह क्रम चलता रहा। बार-बार मिठाई खाने की आदत से इन सभी का अपना एक गिरोह तैयार हुआ। जो दिल्ली जैसे शहरों में भी घटना को अंजाम दे चुके हैं।
------
यह रही टीम व बरामद सामान
चंदौली। चोरी के घटना में शामिल इन सभी सदस्यों को पकड़ने वाले टीम में मुगलसराय प्रभारी एसपी सिंह, प्रणय प्रसून श्रीवास्तव चौकी प्रभारी जलीलपुर, उप निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह, उप निरीक्षक विपिन सिंह, आरक्षी संजय दूबे, मिथिलेश सिंह, आरक्षी रमेश कुमार, आरक्षी जय प्रकाश शामिल रहे। इन सभी लोगों ने चोरों के पास से 4 अदद लैपटाप, 15 अदद मोबाइल फोन, 03 अदद बैटरी, 02 अदद एलसीडी, 01 अदद डी वी डी प्लेयर, 02 अदद साउंड, 02 अदद एम्लीफायर व 33 सौ रुपये पकडा गया।