फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित बाइक ट्रैक्टर के नीचे आई, युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

नई बाजार। सकलडीहा सैयदराजा मार्ग पर नरैना गांव के समीप सोमवार की शाम करीब छह बजे एक बाइक अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर के नीचे आ गई। इस घटना में बाइक चालक की मौत हो गई जबकि पीछे बैठा युवक जख्मी हो गया। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़ कर फरार हो गया। इस घटना से नाराज ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने किसी तरह ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बाइक चालक ने हेलमेट नहीं लगाया था।
विज्ञापन

क्षेत्र के रतनपुरा गांव निवासी प्रदीप राजभर (30) पुत्र दयाराम की शादी पांच वर्ष पहले नई बाजार में रामअवध राजभर की पुत्री संगीता से हुई है। वह सोमवार को गांव के ही अनिस राजभर (17) पुत्र अवधेश राजभर के साथ नई बाजार गया था। शाम के वक्त दोनों एक ही बाइक पर सवार होकर रतनपुरा के लिए चले। दोनों ने हेलमेट नहीं पहन रखी थी। दोनों अभी नरैना गांव के समीप पहुंचे थे कि सामने से ईट पाथने के लिए बलुई मिट्टी लादकर ट्रैक्टर आता दिखा। ट्रैक्टर और बाइक दोनों तेज गति से थे और ओवरटेक करने के चक्कर में बाइक अनियंत्रित हो गई और ट्रैक्टर के नीचे आ गई और ट्राली के पहिए से कुचल कर प्रदीप की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अनिस भी गंभीर रूप से जख्मी हो गया। शोर सुनकर जब तक लोग जुटते ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़ कर फरार हो गया। मौके पर पहुंचे लोगों ने ट्रैक्टर पर सवार एक अन्य युवक को अपने कब्जे में ले लिया और घायल अनिस को समीप के अस्पताल भेजा। वहां हालत गंभीर होने पर ट्रामा सेंटर भेज दिया गया। इसके बाद शव सड़क पर रखकर सकलडीहा-सैयदराजा मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना पाकर शाम सात बजे पहुंची पुलिस ने किसी तरह ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत कराया और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। युवक तीन वर्ष और बीस दिन के बच्चे का बाप था। जैसे ही युवक की मौत की खबर मिली नईबाजार और रतनपुरा में परिवार वालों में कोहराम मच गया। मां शारदा और पत्नी संगीता तो बार बार बेहोश हो जा रही है। सीओ सकलडीहा त्रिपुरारी पांडेय ने बताया कि मौत के बाद आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें