मुगलसराय(ब्यूरो)। लोकमान्य तिलक नगर से भागलपुर जा रही डाउन 12336 लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस ट्रेन में सवार यात्री का सामान उचक्कों ने छिवकी स्टेशन के पास गायब कर दिया। ट्रेन के मुगलसराय पहुंचने पर यात्री से तहरीर लेकर जीआरपी ने मुकदमा दर्ज की है।
शास्त्रीनगर कासिम बाजार मुंगेर बिहार निवासी शिवम कुमार सिंह अपने परिवार वालों के साथ ट्रेन के कोच संख्या एस -13 में बर्थ संख्या 62 पर सवार होकर मुंबई लोकमान्य तिलकनगर से जमालपुर की यात्रा कर रहा था। बुधवार को ट्रेन छिवकी स्टेशन से आगे बढ़ी थी कि उचक्कों ने बैग गायब कर दिया। ट्रेन में नकदी, आभूषण और प्रमाण पत्र, कपड़े आदि थे। गायब सामान की कीमत हजारों रुपये है। ट्रेन के मुगलसराय पहुंचने पर पीड़ित पक्ष ने जीआरपी को तहरीर दी। चोरी की सूचना पर जीआरपी और आरपीएफ दोनों ट्रेन में पहुंच गई और लिखा पढ़ी की। तहरीर के आधार पर जीआरपी ने मुकदमा दर्ज की है। इस संबंध में जीआरपी मुगलसराय प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर संबंधित थाने को मुकदमा भेज दिया गया है।