चंदौली। मोबाइल चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले एक युवक को क्राइम ब्रांच और पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से दस नया मोबाइल फोन भी बरामद किया। इसका खुलासा सीओ सदर प्रदीप सिंह चंदेल ने सदर कोतवाली में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान किया। आरोपी को संबंधित धाराओं में जेल भेज दिया गया है।
सीओ प्रदीप सिंह चंदेल ने बताया कि 18 अगस्त को बिछिया कला निवासी जितेंद्र मार्य की मोबाइल की दुकान में चोरी हुई थी। बताया कि चोरों को पकड़ने और माल की बरामदगी के लिए क्राइम ब्रांच और सदर कोतवाली पुलिस को जिम्मेदारी सौंपी गई। मुखबीर की सुचना पर क्राइम ब्रांच और पुलिस की टीम ने क्षेत्र के जगदीशसराय गांव के पास से एक संदिग्ध को पकड़कर उसकी तलाशी ली तो उसके पास मौजूद बैग में दस पीस नये मोबाइल सेट और एक बाइक के पेपर बरामद हुआ। पूछताछ के दौरान पकड़े गए युवक ने अपना नाम चंदन मौर्य निवासी पुरवा थाना चकिया का रहने वाला बताया और बिछिया कला में दुकान से हुई चोरी की घटना में शामिल होने की बात स्वीकार किया। पुलिस टीम में सत्येंद्र यादव, विनय तिवारी, उत्कर्ष मौर्य, अशोक तिवारी, दिलशाद खां, अरविंद भरद्वाज, आनंद सिंह, बृजेश कुमार, अजय सिंह, चंद्रशेखर यादव, अमित सिंह और प्रेम यादव शामिल रहे।