फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुर्क राइस मिल का ताला तोड़ने पर धमके अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कन्दवा। क्षेत्र के घोसवा गांव में राजस्व विभाग द्वारा कुर्क एक राइस मिल का ताला तोड़कर सामान निकाले जाने की सूचना पर तहसीलदार फूलचन्द यादव घोसवा पहुंच गए और मौका मुआयना किया। इस दौरान विभाग द्वारा सील ताला सही सलामत मिला। तहसीलदार मौके पर मौजूद दर्जन भर लोगों से पूछताछ की लेकिन किसी ने ऐसी किसी घटना से इंकार किया है।
विज्ञापन

घोसवा गांव स्थित शिव शक्ति व शिवम शक्ति राइस मिल पर ओरियन्टल बैंक का 48 लाख 90 हजार रुपये बकाया होने पर राजस्व विभाग ने राइस मिल को कुर्क कर सील कर दिया था। जिलाधिकारी के पास वीडियो भेंज कर गांव के कुछ लोगों ने सील तोड़कर सामान करने की शिकायत की थी। जिस पर तहसीलदार फूलचन्द यादव मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। जहां सील तोड़ने की बात गलत साबित हुई। तहसीलदार फूलचन्द यादव ने बताया कि सील तोड़ कर कोई सामान बाहर नहीं निकाला गया है। सील दरवाजों के अतिरिक्त कोई अन्य रास्ता नहीं है। इस दौरान कुर्क अमीन अजित सिंह, अशोक यादव, मंटू सिंह, घुरहू सिंह मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें