पीडीडीयू नगर। अलीनगर थाना अंतर्गत सकलडीहा मोड़ के समीप शुक्रवार की सुबह साइकिल सवार को बचाने में कार अनियंत्रित हो गई और तीन बाइक सवार को धक्का मारते हुए आटो रिक्शा से टकरा गई। इस घटना में बाइक और आटो में सवार दस लोग जख्मी हो गए। घायलों को राजकीय महिला अस्पताल और आयुष हेल्थ केयर सेंटर में भर्ती कराया। यहां से तीन लोगों को ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान वृद्ध की मौत हो गई। पुलिस ने कार और चालक को थाने ले आई।
आजमगढ़ जिले के बरहज कोतवाली के कोहरहो गांव निवासी अरविंद जायसवाल अपनी कार से शुक्रवार की सुबह पीडीडीयू नगर होते हुए सकलडीहा की तरफ जा रहा था। वह सुबह सात बजे जैसे ही अलीनगर सकलडीहा मोड़ के पास पहुंचा और सकलडीहा की ओर मुड़ने लगा तभी सामने से एक बाइक सवार आ गया। बाइक सवार को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकराते हुए चंदौली की तरफ उसी रफ्तार में जाने लगी। अनियंत्रित कार तीन बाइकों को टक्कर मारते हुए सवारी भरे आटो में तेज टक्कर मार दी। टक्कर लगने से धानापुर निवासी बाइक सवार असलम (55), शबनम (23), रुबिया (2) , लौदा निवासी इकरामुद्दीन (60), बेलाल (28), ऑटो चालक अलीनगर निवासी मुन्ना शर्मा (48), ऑटो सवार अलीनगर निवासी रसूल (27), पटना बिहार निवासी महेश (30) , दिनेश (40) और मुन्ना (28) गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायलों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। लोगों ने सभी घायलों को इलाज के लिए स्थानीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। वहीं कार चालक को भी पकड़ लिया। इसकी जानकारी होते ही पुलिस एंबुलेंस लेकर मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए राजकीय महिला चिकित्सालय (पीपी सेंटर), बीएचयू ट्रामा सेंटर और आयुष हेल्थ केयर अलीनगर मैं इलाज के लिए भर्ती कराया गया। ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान लौंदा गांव निवासी इकरामुद्दीन की मौत हो गई जबकि उसी गांव के बेलाल और पटना निवासी महेश की हालत नाजुक बनी हुई है। इस संबंध में सीओ सदर त्रिपुरारी पांडेय ने बताया कि शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है।
पीडीडीयू नगर। अलीनगर सकलडीहा मोड़ मुख्य सड़क के दोनों तरफ अतिक्रमण के कारण सकरा हो जाने से दोनों तरफ के वाहनों को कुछ दूरी तक दिखाई नहीं देता है जो दुर्घटना का हमेशा कारण बनते रहते हैं।
पीडीडीयू नगर। अलीनगर थाना अंतर्गत पटपरा गांव में गुरुवार की रात पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें एक पक्ष से वृद्ध सुभाष चौहान (50) जख्मी हो गए। घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। अभी पुलिस को किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है।