फरेंदा। थाने मे तैनात व सीओ आफिस से संबद्ध हेड कांस्टेबल श्याम सुंदर यादव (55) की शुक्रवार शाम गोरखपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। वह कैंसर से पीड़ित थे। तरवां सराय लखसी जिला मऊ के दुबारी निवासी श्याम सुंदर यादव मधुर स्वभाव व बेहतर कार्यकुशलता के कारण बेहद लोकप्रिय थे। उनके निधन पर सीओ अशोक कुमार मिश्र ,थानाध्यक्ष आशुतोष सिंह , चौकी इंचार्ज आरकेश सिंह विषेन , एसआई अशोक कुमार सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मियों ने दुख जाताया।