फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...जब बैंक मैनेजर के मोबाइल पर आया एटीएम हैकर का फोन

Tue, 12 Feb 2019 12:51 AM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,चंदौली
विज्ञापन
- फोटो : ANI
विज्ञापन
यूपी के चंदौली जिले में एटीएम का कोड पूछकर लोगों के बैंक खाते से पैसा उड़ाने वाले हैकरों का नया कारनामा सामने आया है। हैकर रविवार की शाम इलाहाबाद बैंक के एक मैनेजर को फोन कर उनका एटीएम बंद होने की बात कहते हुए कार्ड पर छपे नंबर की मांग करने लगे। बैंक मैनेजर द्वारा अपना परिचय व पुलिस को सूचित किए जाने की धमकी दिए जाने पर हैकरों ने फोन काट दिया।
विज्ञापन


दरअसल नगर निवासी वीके गुप्ता वाराणसी में इलाहाबाद बैंक की एक शाखा में मैनेजर हैं। रविवार की शाम वीके गुप्ता अपने कुछ मित्रों के साथ बाजार में बैठे थे। उसी समय उनके मोबाइल पर अनजान नंबर से एक फोन आया। फोन रिसीव करने पर हैकरों ने खुद को बैंक का मैनेजर बताते हुए उनका एटीएम कार्ड बंद किए जाने की बात कही।

साथ ही एटीएम चालू करने के लिए उनके कार्ड पर छपे 14 में से आखिरी के छह अंक मांगे। यह सुनते ही मैनेजर के कान खड़े हो गए। उन्होंने फोन करने वालों को डांटते हुए 100 नंबर पर पुलिस को जानकारी देने की धमकी दी। इसके बाद हैकरों ने फोन काट दिया। मैनेजर ने बताया कि जब उन्होंने दोबारा उस नंबर पर फोन किया तो जवाब में हैकर उन्हें गाली देने लगे।
विज्ञापन


गौरतलब है कि कुछ दिन पूर्व नगर में आलू के एक थोक व्यवसाई से एटीएम कार्ड पर छपा नंबर पूछने के बाद हैकरों ने उनके खाते से एक लाख 99 हजार रुपये उड़ा दिए थे। नगरवासियों ने पुलिस से हैकरों का फोन नंबर सर्विलांस के माध्यम से ट्रेस कर उन्हें पकड़ने की मांग की है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें