फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे के चीफ विजिलेंस इंस्पेक्टर का मुगलसराय में मोबाइल चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मुगलसराय। चंडीगढ़ से पाटलीपुत्र जा रही डाउन चंडीगढ़-पाटलीपुत्र एक्सप्रेस ट्रेन के एसी कोच में यात्रा कर रहे रेलवे के चीफ विजिलेंस इंस्पेक्टर हाजीपुर के दो मोबाइल चोरों ने मंगलवार की रात लगभग दो बजे मुगलसराय रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उड़ा दिया। इसकी जानकारी उन्हें तब हुई जब ट्रेन प्लेटफार्म से खुलकर यार्ड में पहुंची। बुधवार की सुबह ट्रेन के पाटलीपुत्र रेलवे स्टेशन पर पहुंचने के बाद अधिकारी ने जीआरपी पाटलीपुत्र को लिखित शिकायत की है।
विज्ञापन

पूर्व मध्य रेलवे जोन के ए प्लस ग्रेड रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा भगवान भरोसे है। हालात यह है कि ट्रेनों के एसी कोच भी सुरक्षित नहीं है। पूर्व मध्य रेलवे जोन हाजीपुर में मुख्य विजिलेंस इंस्पेक्टर अविनाश कुमार अपने परिवार संग डाउन चंडीगढ़ पाटलीपुत्र एक्सप्रेस ट्रेन के एसी कोच ए-1 के बर्थ संख्या 13, 14, 15, 16 पर चड़ीगढ़ से पाटलीपुत्र तक का सफर कर रहे थे। अविनाश कुमार ने बताया अपने दोनों महंगे मोबाइल सीट के पास रखकर सो रहे थे। ट्रेन मंगलवार की रात लगभग दो बजे मुगलसराय रेलवे स्टेशन पहुंची। इसके बाद ट्रेन प्लेटफार्म से खुलकर जैसे ही यार्ड में पहुंची तो उनकी नींद खुल गई। तभी उनकी निगाह सीट पर गई तो देखा की वहां रखे दोनों मोबाइल गायब है। काफी खोजबीन के बाद मोबाइल नहीं मिला तो उन्होंने किसी दूसरे के मोबाइल से अपने मोबाइल पर जब फोन किया तो किसी ने फोन उठाया लेकिन बात नहीं हो सकी। इसके बाद फोन आफ हो गया। बुधवार की सुबह ट्रेन के पाटलीपुत्र रेलवे स्टेशन पहुंचने के बाद उन्होंने इसकी लिखित सूचना जीआरपी पाटलीपुत्र को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें