फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक की सीसी फुटेज को खंगालने में जुटी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मुगलसराय। रिटायर्ड रेलकर्मी से शुक्रवार की दोपहर इंडियन इंस्टीट्यूट कालोनी स्थित आरएमएस आफिस के पास हुई डेढ़ लाख रुपये की छिनैती के मामले में पुलिस ने बैंक की सीसी फुटेज को खंगालते हुए अपराधियों की धड़पकड़ के लिए दबिश देना शुरू कर दिया है सीओ सदर के बताया कि पुलिस जल्द ही बदमाशों को पकड़ने में कामयाब होगी ।
विज्ञापन

रिटायर्ड रेल कर्मी राजेन्द्र प्रताप शुक्रवार को नगर के बैंक आफ इंडिया में अपने खाते से डेढ़ लाख रुपये निकाल घर लौट रहे थे कि इंडियन इंस्टीट्यूट कालोनी स्थित आरएमएस के समीप पीछे से आ रहे बाइक सवार बदमाशों ने पहले उन्हें बाइक से धक्का मारा और इसके बाद उनसे झोला छीनकर भाग निकले थे । पुलिस ने बदमाशों की शिनाख्त के लिए बैंक से मिली सीसी टीवी फुटेज को खंगालना शुरू कर दिया है । दरअसल घटना वाले दिन रिटायर्ड रेलकर्मी लगभग एक घंटे से अधिक तक का समय बैंक में बिताया था । इसलिए संभावना जताई जा रही है कि बैंक के कैश काउंटर से रुपये निकालने के बाद से ही बदमाश उनके पीछे लग गए होंगे । इस संबंध में सीओ सदर प्रदीप सिंह चंदेल ने बताया कि बदमाशों को पुलिस जल्द ही पकड़ लेगी । कहा कि बैंक से रुपये निकालने के दौरान सर्तक रहें साथ ही बैंक में कोई भी संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे तो इसकी सूचना बैंक गार्ड या फिर पुलिस को दें ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें