फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ नवम्बर पुलिस के लिए बन सकता है चुनौती

विज्ञापन
विज्ञापन
नौ नवंबर को पुलिस के लिए सुरक्षा को लेकर कड़ी चुनौती हो सकती है। इस दिन लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय के छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान होगा। उसी दौर में मुगलसराय नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड सभासद के उम्मीदवार व चेयरमैन पद के प्रत्याशी चंदौली में जुलूस के साथ नामांकन के लिए निकलेगे।
विज्ञापन

लाल बहादुर शास्त्री स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्र संघ का चुनाव के लिए मतदान की तिथि नौ नवंबर निर्धारित की गई है । मतदान सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक होगा । इसके बाद मतगणना की जाएगी। इससे यातायात बाधित होगा। इधर निकाय चुनाव की तारीख भी घोषित की गई है। तय तिथि के मुताबित जनपद में निकाय चुनाव 29 नवंबर को होना है। इसके पहले चार से दस नवंबर तक नामांकन की प्रक्रिया चलेगी। लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय नगर में ही स्थित है। नगर पालिका क्षेत्र की अधिकांश सभासद व चेयरमैन पद के उम्मीदवार आखिरी दिनों में नौ व दस नवंबर को नामांकन करने के लिए रवाना होंगे। उम्मीदवारों के नामांकन जुलूस में भीड़ हो सकती है। इस प्रकार दो-दो मोर्चों पर सुरक्षा की जिम्मेदारी पुलिस पर है। इस संबंध मेें पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली है। सुरक्षा में पीएसी व अन्य सुरक्षा बल तैनात किये जाएंगे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें