फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे टिकट के अवैध कारोबारियों के खिलाफ चलाया अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। रेलवे बोर्ड के निर्देश पर अखिल भारतीय स्तर पर चलाए जा रहे अभियान आपरेशन थंडर के तहत मुगलसराय रेल मंडल में वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त आशीष मिश्र की निगरानी में पीडीडीयू नगर, गया और डेहरी आन सोन में टिकट अभिकर्ताओं की जांच की गई। इस दौरान गया और डेहरी में बड़े पैमाने पर टिकट बनाने में दलाली का भंडाफोड़ हुआ। वहीं पीडीडीयू नगर में छापेमारी में टिकट कारोबारियों के यहां खलबली की स्थिति रही।
विज्ञापन

निरीक्षण के लिए रेलवे सुरक्षा बल के विभिन्न पोस्टों के निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। पूरी तरह गोपनीयता बरतते हुए एक माह तक रेलवे टिकट के अभिकर्ताओं पर गुप्त निगरानी की गई। गुरुवार को एक साथ अभिकर्ताओं के यहां छापेमारी की गई। अभियान में गया रेलवे स्टेशन के समीप लक्ष्मण सहाय लेन पर स्थित सूर्या ट्रेवेल्स की जांच की गई। यहां जांच में पता चला कि एक माह में 752 रेल टिकट जिनका मूल्य 19 लाख 08 हजार 99 रुपये का गलत करोबार किया गया है। इस मामले में अमित कुमार और निधि प्रसाद को गिरफ्तार किया गया। इसी तरह डेहरी में भखरूआ मोड़ दाउदनगर औरंगाबाद निवासी संतोष कुमार को वातानुकूलित तत्काल टिकट बरामद किया गय। टिकट पर तीन व्यक्तियों का अरक्षण था। इसका मूल्य 4785 रुपये था।संतोष ने बताया कि इसे वे ऊंची कीमत पर बेचता। वहीं आरपीएफ डीडीयू निरीक्षक बीएन मिश्र के नेतृत्व में पीडीडीयू नगर के विभिन्न दुकानों पर छापेमारी की गई। बीएन मिश्र ने अरक्षी योगेन्द्र बहादुर सिंह, एएसआई रोश चंद, एसआई श्रीकांत शर्मा लखनऊ की टीम के साथ अग्रवाल टूर एंड ट्रेवेल एजेंसी पर छापेमारी की। इसी तरह एसआई कन्हैयालाल सिंह ने प्रभात टूर एंड ट्रेवेल्स, एसआई बाल गंगाधर के नेतृत्व में सोनी साइबर कैफे ई- टिकटिंग दुकान छापेेमारी की गई। इस दौरान यहां कंप्यूटर, मोबाइल, लैपटाप आदि को खंगाल डाला। हालांकि पूरी जांच में कोई आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली। वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त आशीष मिश्र ने बताया कि इस तरह के अभियान लगातार चलाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें