फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक से कुचलकर बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चकिया। कोतवाली के दूबेपुर गांव के सामने चकिया-अहरौरा मार्ग पर ट्रक से कुचलकर बाइक सवार मुरारपुर गांव निवासी सुनील उर्फ दरोगा (25) की मौत हो गई। युवक की मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने ट्रक को कब्जे में ले लिया तथा ड्राईवर की जमकर पिटाई की और चकिया-अहरौरा मार्ग पर जाम कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने ट्रक ड्राईवर को ग्रामीणों से मुक्त कराया तथा नायब तहसीलदार प्रवीण सिंह को मौके पर बुलाया। उन्होंने मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन

कोतवाली के रघुनाथपुर ग्राम पंचायत के मुरारपुर गांव निवासी सुनील उर्फ दरोगा की बहन वंदना की शादी 15 जून को थी। दहेज में देने के लिए सुनील ने नई बाइक खरीदी थी। गुरुवार की दोपहर सुनील उसी बाइक से चकिया की ओर से घर वापस जा रहा था। इसी दौरान अहरौरा की ओर से तेज गति से आ रहे ट्रक ने उसे कुचल दिया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। युवक की मौत से गुस्साए आस-पास के गांवों के ग्रामीणों ने ट्रक को कब्जे में ले लिया तथा ड्राईवर की जमकर धुनाई कर दी। सूचना मिलने पर सीओ कुंवर प्रभात सिंह के नेतृत्व में बबुरी, चकिया, इलिया तथा शहाबगंज की पुलिस मौके पर पहुंच गई तथा नायब तहसीलदार को भी घटना स्थल पर बुलाया गया। ड्राईवर को ग्रामीणों के चंगुल से मुक्त कराया गया। नाराज ग्रामीण मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने तथा जमीन का पट्टा देने की मांग कर रहे थे। नायब तहसीलदार ने ग्रामीणों को मुआवजा देने का आश्वासन देकर शांत किया तथा जाम समाप्त कराया। मृतक सुनील तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था तथा राजगीर का काम करता था। पिता मन्नू, माता धर्मशीला तथा पत्नी इंद्रा का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया। सुनील के दो वर्ष की एक पुत्री है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें