फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वसूली का वीडियो वायरल होने पर एसआई और आरक्षी निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कंदवा। बालू लदे ट्रक चालक से समन शुल्क के नाम पर बीस हजार रुपये लेने का वीडियो वायरल होने के मामले में पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने रविवार को कंदवा थाने के उपनिरीक्षक हरेन्द्र यादव व पीआरवी 100 के आरक्षी दुर्गेश प्रजापति को निलंबित कर दिया है। पीआरवी 100 दस्ते के चालक उपेन्द्रनाथ राय को डायल 100 कंट्रोल रूम से संबद्ध कर दिया है।
विज्ञापन

शनिवार की भोर में ककरैत कंदवा मार्ग से आ रहे ट्रक चालक से कंदवा के पास खड़े पीआरवी 100 दस्ते के आरक्षी दुर्गेश प्रजापति व चालक उपेंद्र उपेंद्रनाथ राय ने 1000 रुपये की मांग की। चालक द्वारा न देने पर आरक्षी ने थाने पर सूचना देकर उपनिरीक्षक हरेन्द्र यादव को बुला लिया और ट्रक को कंदवा थाने ले जाया गया था। यहां दबाव बनाकर चालक से 20 हजार रुपये लेकर चालक को एक हजार रुपये का शमन शुल्क काटकर रसीद दे दी गई। तब चालक ने इसकी शिकायत सीओ सकलडीहा प्रदीप सिंह चंदेल से की। इसकी जानकारी होने पर पुलिस कर्मियों ने चालक को 19 हजार रुपये वापस कर दिए थे । वायरल वीडियो की पुलिस अधीक्षक ने सीओ सकलडीहा से जांच कराया। जांच में मामला सही पाए जाने पर पुलिस अधीक्षक ने उपनिरीक्षक हरेन्द्र यादव व आरक्षी दुर्गेश प्रजापति को निलंबित कर दिया वहीं पीआरवी 100 दस्ते के चालक उपेन्द्रनाथ राय को डायल 100 कंट्रोल रूम से संबद्ध कर दिया । पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने कहा कि जांच में दरोगा सहित पुलिसकर्मियों की संलिप्पता पाई गई है। निलंबित करने के साथ ही एक पुलिसकर्मी को पुलिस लाइन में पीआरवी से संबद्ध कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें