फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ से टकराई अनियंत्रित बाइक, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
दुलहीपुर। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के डांडी में शनिवार की रात लगभग 2:30 बजे अनियंत्रित बाइक के नीम के पेड़ से टकरा जाने से उसपर सवार तीन युवक गंभीर रूप तरह घायल हो गए। तीनों बेहोशी की हालत में काफी देर तक उसी अवस्था में पड़े रहे। भोर के लगभग चार बजे आसपास गश्त पर निकली पुलिस ने तीनों घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। उनकी हालत नाजुक देख डाक्टरों ने ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया जहां इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई। दोनों अन्य घायलों का इलाज किया जा रहा है। युवक के मौत की सूचना पर उसके परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन

पीडीडीयू नगर के कैलाशपुरी मोहल्ला निवासी रमेश श्रीवास्तव (26), अरुण श्रीवास्तव (17) व प्रद्युम्न (18) वैवाहिक समारोह में शामिल होने पड़ाव गए थे। रात को वे एक ही बाइक से वापस लौट रहे थे। वापसी के समय डांडी के ताल के समीप पहुंचते ही उनकी बाइक की सड़क के किनारे स्थित नीम के पेड़ से जोरदार टक्कर हो गई। इससे तीनों बाइक से सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गए। मौके पर गश्त करने निकली मोबाइल पुलिस ने तीनों को उठाकर समीप के निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया। यहां डॉक्टरों ने उनकी स्थिति नाजुक देख ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया जहां इलाज के दौरान रमेश की मौत हो गई। बताया जाता है कि बाइक सवारों में किसी ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। सीओ त्रिपुरारी पांडेय ने बताया कि पुलिसकर्मियों की तत्परता से युवकों को अस्पताल पहुंचाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें