फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व ब्लाक प्रमुख पति पर फायरिंग करने वाले भेजे गए जेल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चहनिया। बलुआ थाना क्षेत्र के समुदपुर गांव निवासी पूर्व ब्लाक प्रमुख पति उपेंद्र सिंह (गुड्डू) पर मंगलवार की रात की गई फायरिंग मामले में पुलिस ने तीनों आरोपियों को बुधवार को जेल भेज दिया। कथित तौर पर फायरिंग करने के आरोप में उपेंद्र के गांव के लोगों ने तीनों आरोपियों को पकड़कर पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया था। पुलिस को प्रारंभिक जांच में कोई तमंचा या खोखा नहीं मिला है।
विज्ञापन

उपेंद्र का आरोप है कि लगभग 10.30 बजे मझिलेपुर संतलाल मौर्य की भतीजी की शादी में शामिल होने के बाद घर लौटते समय मजिदहा प्राथमिक विद्यालय के पास गाड़ी से पास लेने के दौरान दो बाइक पर सवार तीन युवकों ने उनपर फायरिंग कर दी थी। अपने ऊपर खतरा मंडराते देख उन्होंने अपने घर वालों को फोन से सूचित कर दिया था। सूचना पाते ही उनके परिजन व गांव के लोग सतर्क हो गए थे। उनकी गाड़ी का पीछा करते हुए तीनों युवक समुदपुर पहुंच गए। यहां पहले से सतर्क लोगों ने बाइक सवार तीनों युवकों को पकड़कर उनकी जमकर धुनाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया था। सीओ प्रदीप सिंह चंदेल ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में मझिलेपुर गांव निवासी अवधेश यादव, संतोष यादव व ताराजीवनपुर निवासी अवधेश यादव शामिल हैं। इन्हें हत्या का प्रयास करने सहित अन्य धाराओं में जेल भेज दिया गया है। वहीं उनकी बाइकों को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें