फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टायर व्यवसायी के यहां चार लाख की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
पड़ाव। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के मढ़िया गांव के रोशनपुर मोहल्ले में सोमवार की शाम चोरों ने टायर व्यवसायी के घर से नकदी सहित लाखों रुपये मूल्य के गहने पार कर दिए। देर शाम चोरी का पता चलने पर भुक्तभोगी ने जलीलपुर पुलिस चौकी में तहरीर दी है।
विज्ञापन

मोहल्ला निवासी दस्तगीर आलम पड़ाव चौराहे पर पुराना टायर की दुकान चलाता है। वहीं उसकी पत्नी जूही बेगम वाराणसी में शिक्षामित्र की नौकरी करतीं है। प्रतिदिन दस्तगीर जहां दुकान खोलने चला जाता वहीं उसकी पत्नी अपने दोनों बच्चों को लेकर वाराणसी चली जाती है। सोमवार को भी घर के सभी सदस्य काम पर चले गए थे। इस बीच मौका पाकर चोर घर की चहारदिवारी फांदकर घुस गए। इसके बाद चोरों ने घर के दो कमरों का ताला तोड़ दिया। एक कमरे में रखी आलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे 1.75 लाख रुपये नकद सहित लगभग ढाई लाख रुपये के जेवरात लेकर चोर फरार हो गए। शाम को घर लौटने पर भुक्तभोगी जब घर के अंदर दाखिल हुए तो कमरे का ताला टूटा देखकर उनके होश उड़ गए। घर की आलमारी खुली हुई थी और अन्य सामान बिखरे पड़े थे। पति-पत्नी शोर मचाने लगे। शोर सुनकर आसपास के लोग जुट गए। पीड़ित ने जलीलपुर चौकी पर चोरी की तहरीर दी है। पुलिस तहरीर के आधार पर पर जांच में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें