फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काली मंदिर पर धावा बोल आभूषण व नगदी ले उड़े चोर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

चहनिया। बलुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत झोरी गांव स्थित प्राचीन मां काली मंदिर से सोमवार की रात चोरों ने दान पेटी का पांच हजार रुपये नकद सहित तीन से चार लाख रुपये मूल्य के आभूषण और अन्य पूजन सामग्री चुरा ले गए। चोर चैनल गेटों का ताला तोड़कर अंदर घुसे थे। सुबह मंदिर खोलने गये पुजारी को चोरी का पता चलने पर उन्होंने ग्रामीणों व पुलिस को सूचना दी। पुजारी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया।
मंदिर में घुसे चोरों ने उसमें रखी सोने की पांच सिकड़ी, मंगलसूत्र, नथिया, सोने का मुकुट व मुखौटा सहित दान पेटी में रखी लगभग पांच हजार नगदी चुरा लिए। रोज की तरह सुबह मंदिर के पुजारी गोपीनाथ मिश्र मंदिर खोलने पहुंचे तो चैनल गेट का ताला टूटा देख सन्न रह गए। चोरी की जानकरी उन्होंने ग्रामीणों को दी। मंदिर पहुंचे ग्रामीणों ने 100 नंबर पर पुलिस को फोन कर चोरी की सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। पुजारी ने मारूफपुर चौकी पर चोरी की लिखित सूचना दे दी है। सीओ त्रिपुरारी पांडेय ने बताया कि मंदिर में चोरी की सूचना मिली है। कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले सप्ताह के अंदर चोरों ने चहनिया, रामगढ़ व बरिया स्थित काली मंदिरों से लगभग चार लाख रुपए मूल्य के आभूषण सहित लगभग 25 हजार रुपए उड़ा दिए हैं। बावजूद इसके पुलिस आज तक कसी भी चोरी का पर्दाफाश नहीं कर पाई है। इससे लोगों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने चोरियों का खुलासा शीघ्र न किए जाने पर धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें