फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग लगने से एक वृद्ध झुलसा, गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबारी। दीदारगंज थाना क्षेत्र के खरसहन कला गांव में सोमवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में मड़ई में आग लगने से जहां भीतर बंधी भैंस झुलसकर मर गई। वहीं गाय और बछिया गंभीर रुप से झुलस गई। आग बुझाने के चक्कर में एक वृद्ध झुलस गया। उसका जौनपुर जिले के शाहगंज बाजार के एक अस्पताल में इलाज चल रहा। हालत गंभीर बनी हुई है। आग से लगभग एक लाख रुपये मूल्य का सामान जलकर नष्ट हो गया। झुलसा वृद्ध हीरालाल यादव (70) दीदारगंज थाना क्षेत्र के खरसहन कला गांव के निवासी हैं। वह अपने रिहाइशी मड़ई के बगल में मड़ई डालकर पशुओं को बांधते थे। सोमवार की रात हीरालाल के मड़ई में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। तेज धुआं और लपटें उठने पर लोगों को जानकारी हुई। घटना की सूचना पाकर लोग जब तक मौके पर पहुंचकर आग बुझाने के प्रयास में जुटते। तब तक आग बुझाने के चक्कर में हीरालाल झुलस चुके थे। जबकि भीतर बंधी एक भैंस जलकर मर चुकी थी। गांव के लोग जब तक गाय और बछिया को बाहर निकालते कि यह दोनों भी झुलस गई। जब तक आग पर काबू पाया जाता कि 20 हजार रुपये नगदी सहित गृहस्थी का सामान जलकर नष्ट हो गया। सामानों में एक बाइक भी शामिल है। मंगलवार को गांव के लेखपाल अरुण यादव मौके पर पहुंचे और नुकसान का आंकलन कर वापस लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें