फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभासद पति से मांगी रंगदारी, मचा हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। नगर के वार्ड नंबर नौ मुगलचक की सभासद शीला देवी के पति शिवशंकर शर्मा से शनिवार की रात अज्ञात व्यक्ति ने एसएमएस भेज कर धमकी दी है और एक लाख रुपये की रंगदारी मांगी है। रंगदारी न देने पर जान से मारने की धमकी दी है। धमकी मिलने से सभासद के घर में खलबली मच गई है। रविवार को इसकी जानकारी होने पर सभासद पति ने चेयरमैन संतोष खरवार व अन्य सभासदों के साथ अलीनगर थाने पहुंच अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस आरोपी की खोजबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

सभासद के पति शिवशंकर शर्मा ने बताया कि शनिवार की रात लगभग साढ़े 10 बजे उनके मोबाइल पर एक एसएमएस आया। मोबाइल बंद कर दिए जाने के कारण उस समय उन्हें इस बात की जानकारी नहीं हो सकी। रविवार की सुबह जब उन्होंने मोबाइल ऑन किया तो उसमें एसएमएस दिखा। एसएमएस खोलकर संदेश पढ़ते ही उनके होश उड़ गए। संदेश में लिखा था कि दीपावली तक उन्होंने यदि एसएमएस करने वाले को एक लाख रुपये रंगदारी नहीं दी तो उन्हें जान से मार दिया जाएगा। संदेश पढ़ने के बाद उन्होंने तत्काल इसकी जानकारी चेयरमैन व अन्य सभासदों को दी। सूचना मिलते ही चेयरमैन व सभासद उनके आवास पर पहुंच गए। यहां से सभी अलीनगर थाने पहुंचे और एफआईआर दर्ज कराई। सभासद पति ने यह भी बताया कि ट्रू-कॉलर पर एसएमएस करने वाले का लोकेशन चकिया क्षेत्र में मिला है। सीओ प्रदीप सिंह चंदेल ने बताया कि सभासद पति की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच-पड़ताल की जा रही है। धमकी देने व रंगदारी मांगने वाले को शीघ्र पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें