नियामताबाद। अलीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाइवे दो पर मंगलवार को पुलिस ने दो ट्रकों से 27 मवेशी बरामद किये । जिसमें तीन मवेशियों की मौत हो चुकी थी। इस दौरान तस्करों ने पुलिस पर फायरिंग भी की। मवेशी दो ट्रकों में लादकर वध के लिए पश्चिम बंगाल ले जाये जा रहे थे। पुलिस ने पकड़े गए पांच पशु तस्करों के कब्जे से दो तमंचा सहित तीन कारतूस बरामद किये। बाद में पुलिस दोनों ट्रक, असलहा एवं कारतूस सहित पशु तस्करों और मवेशियों को अलीनगर थाने ले आई। जहां आवश्यक कानूनी कार्यवाही के बाद पशु तस्करों को जेल भेज दिया गया।
पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के अनुसार अलीनगर थाने की पुलिस को एसटीएफ वाराणसी ने सूचना दी कि दो ट्रक में पशु लदे हुए हैं और इलाहबाद की तरफ से आ रहे जो कि बिहार होते हुए पश्चिम बंगाल वध के लिए जायेंगे। जिसपर प्रभारी निरीक्षक अलीनगर अतुल नारायण सिंह ने हमराहियों व एसटीएफ के साथ संयुक्त टीम बनाई और गोधना चौराहे पर ट्रको का इंतेजार करने लगे। इसी बीच दो ट्रक आते दिखाई दिये लेकिन पुलिस को देख उन्होंने अपनी रफ्तार बढ़ा दी । ट्रकों का पीछा करने पर पशु तस्करों ने पुलिस पर फायरिंग भी कर दी। बाद में पुलिस ने कुछ दूर पर घेराबंदी कर ट्रकों को रुकवाया गया। जिसमें से एक ट्रक से 13 व दूसरे ट्रक से 14 मवेशी बरामद किये। जिसमें तीन मवेशी मृत पड़े हुए थे। पकड़े गये पशु तस्करों के कब्जे से दो तंमचा व तीन कारतूस सहित कुल 14 हजार 650 रुपये बरामद हुए। पकड़े गये तस्करों की पहचान दीपक कुमार, शहनवाज, सलमान,श्रवण कुमार निवासीगण जनपद जालंधर पंजाव व अली हसन शामली यूपी के तौर पर हुई। तस्करो के खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधिनियम तथा आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिक कार्यवाही में जुट गई ।