फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत काटकर 140 बोरी प्लास्टिक के दाने चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नियामताबाद। मुगलसराय कोतवाली अंतर्गत औद्योगिक नगर चौकी के औद्योगिक क्षेत्र के फेज वन में मंगलवार की देर रात चोरों ने रौनक इंटर प्राइजेज के सीमेंटेड चादर की छत काटकर 140 बोरा प्लास्टिक के दाने चुरा लिए। सुबह दूसरी कंपनी में काम करने गए मजदूरों ने गोदाम का ताला टूटा देखा तो शोर मचाया और कंपनी के मैनेजर को सूचित किया। मैनेजर की तहरीर पर पुलिस ने मौका मुआयना किया।
विज्ञापन

रामनगर इंडस्ट्रीयल एरिया के फेज वन में हल्दिया पेट्रोकेमिकल्स नाम की कंपनी का गोदाम रौनक इंटरप्राइजेज के नाम से है। इसमें प्लास्टिक की बोरी बनाने में प्रयुक्त होने वाले प्लास्टिक के दाने रखे गए थे। प्रतिदिन की तरह मैनेजर मुकेश पाठक रात में वाराणसी स्थित घर चला गया। आधी रात के बाद चोर एशबेस्टर की छत को काटकर अंदर घुस गए। इसके बाद मेन गेट का ताला नहीं खुला तो गेट को चाड़ दिया और 140 बोरा दाने चुराकर चलते बने। सुबह गोदाम से सटे दूसरी कंपनी में काम करने के लिए मजदूर पहुंचे तो गोदाम का दरवाजा टूटा देख कर अपने मैनेजर को सूचना दी। इसकी सूचना मुकेश पाठक को भी दी गई। सूचना पाकर पहुंचे मुकेश पाठक ने माल का मिलान किया और बताया कि 140 बोरा दाने गायब हैं। गायब माल की कीमत चार लाख रुपये है। सूचना पाकर औद्योगिक नगर चौकी पुलिस ने मौका मुआयना किया। चौकी इंचार्ज ने बताया कि इतनी बड़ी चोरी कंपनी के लोगों के मिली भगत के बगैर संभव नहीं है। वहीं चोरी की इतनी बड़ी घटना से उद्यामियों में भय है। उद्यमियों ने इसकी सूचना एसपी को दी है और जल्द से जल्द चोरी की घटना का खुलासा करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें