कमालपुर। धीना थाना के कमालपुर बाजार स्थित देशी शराब की दुकान के दरवाजे पर लगा ताला तोड़कर शनिवार को चोरों ने नगदी सहित हजारों रुपये की शराब चुरा लिया। सुबह दुकान खोलने आए दुकानदारों ने चोरी का पता चलने पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर दुकान में सीसी कैमरा लगाने की सलाह दी।
बताया जाता है कि चोरी के समय गश्त पर निकली पुलिस व कस्बा में पहरा देने वाला नेपाली भी आ गया। उनकी भनक पाकर चोर वहां से भाग निकले। भाग रहे चारों पर पुलिस की नजर पड़ी तो उन्होंने काफी दूर तक चोरों का पीछा भी किया पर चोर उनकी पकड़ में नही आए। चौकी प्रभारी कमालपुर ने शराब के दुकानदार को रात में दुकान में रहने व सीसी कैमरे लगाने की हिदायत दी है। बताया कि शीघ्र ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा। ब्यूरो