फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहरणकर्ता के गिरफ्तार नहीं होने से दहशत में हैं परिवार वाले

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सकलडीहा। कस्बा स्थित कपड़ा व्यवसायी के अपहृत पुत्र की शनिवार की रात बरामदगी के बाद भले ही पुलिस ने थोड़ी राहत ही सांस ली हो लेकिन 24 घंटे बाद भी अपहरणकर्ता के गिरफ्तार नहीं होने से परिवार वालें काफी दहशत में है। उधर पुलिस के ढुलमुल रवैये से व्यापारियों मेें आक्रोश है। व्यापारियों ने चेताया कि यदि अपहरणकर्ता की गिरफ्तारी जल्द नहीं हुई तो सभी आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन

कस्बा के कपड़ा व्यवसाई संतोष रस्तोगी का पुत्र प्रखर उर्फ मंगलम रस्तोगी पचफेड़वा स्थित एक स्कूल में कक्षा 11 का छात्र है। शनिवार की शाम स्कूल से घर लौटने के बाद मोबाईल पर फोन आने के बाद वह कस्बा निवासी एक युवक से मिलने चला गया। हालांकि इस बात की जानकारी किशोर के मां को थी। काफी देर तक जब किशोर घर नहीं लौटा तो उसकी मां ने इसकी जानकारी अपने पति को दी। इसके बाद किशोर के पिता ने सकलडीहा कोतवाली पहुंचकर घटना के बाबत पुलिस को बताया। सूचना मिलते ही एएसपी देवेन्दनाथ, सीओ सदर त्रिपुरारी पांडेय मामले सकलडीहा कोतवाल पहुंच गए और पिता से घटनाक्रम के बाबत पूछताछ करने लगे। इसी बीच किशोर के पिता संतोष को रात लगभग ग्यारह बजे भनक लगी की उनका पुत्र कस्बा स्थित काली माता मंदिर के समीप हो सकता है। पिता अपने पुत्र को खोजते हुए जैसे ही मंदिर के समीप पहुंचे तभी तीन-चार बदमाश उनके पुत्र को वहीं छोड़कर भाग निकले। प्रखर के शरीर पर चाकुओं से वार से कई निशान पड़े हुए थे। बाद में उसे इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। व्यापार मंडल अध्यक्ष सत्यप्रकाश गुप्त, पप्पू रस्तोगी, दीपक सेठ, बब्लू आदि व्यापारियों ने शीघ्र गिरफ्तारी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। इस बाबत कोतवाल भैया छविनाथ सिंह ने बताया की पिता की ओर से बृजराज कश्यप के खिलाफ नामजद तहरीर दी गई है । जिसपर आरोपी के विरुद्ध अपहरण का मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है। कहा कि घटना में शामिल बदमाशों को जल्द की गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें