फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिव इन रिलेशन में रहने वाले का बहनोई गया जेल

Mon, 10 Jul 2017 12:47 AM IST
बरेली। 
विज्ञापन
Bareilly - फोटो : Bareilly
विज्ञापन
बरेली। लिव इन रिलेशन में रहने वाले बलात्कार के आरोपी राजीव गंगवार के बहनोई प्रमोद गंगवार को इज्जतनगर पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

इज्जतनगर क्षेत्र के कर्मचारी नगर की एक युवती ने रामपुर के बिलासपुर के रहने वाले राजीव गंगवार पर बलात्कार करने का आरोप लगाया है। युवती का कहना है कि राजीव शादी का झांसा देकर उसके साथ लंबे समय तक रहा और उसका यौन शोषण करता रहा। बाद में वह शादी से मुकर गया। उसके बहनोई प्रमोद आदि ने भी उस पर अत्याचार किया। इस मामले की रिपोर्ट थाना इज्जतनगर में दर्ज कराई गई थी। युवती ने आरोपियों के गिरफ्तार न होने पर कई बार उच्चाधिकारियों से शिकायत की। इस पर पुलिस ने रविवार को राजीव गंगवार के बहनोई प्रमोद कुमार निवासी बिलासपुर (रामपुर) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अभी राजीव की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। थाना प्रभारी नरेश त्यागी ने बताया कि राजीव की भी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें